उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासंतकबीर नगर
मिशन शिक्षक संवाद द्वारा संतकबीर नगर में आयोजित हुआ पौधारोपण कार्यक्रम : शुभम सर

संतकबीर नगर: पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शिक्षक संवाद द्वारा संतकबीर नगर जनपद में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर शुभम सर द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, स्कूल के बच्चे एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कार्यक्रम से जुड़े डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर संत कबीर नगर शुभम सर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और सुरक्षित पर्यावरण का आधार बन सकता है।
मिशन शिक्षक संवाद द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज में पौधरोपण को जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के दौरान पौधों के संरक्षण, जल संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर इस अभियान को और व्यापक बनाया जा सकता है। सभी प्रतिभागियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
मिशन शिक्षक संवाद द्वारा TeamAyushman Foundation के सहयोग से चलाया जा रहा यह अभियान उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संगठन का प्रयास है कि अधिक से अधिक शिक्षक एवं नागरिक इस पहल से जुड़ें और पौधरोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण को भी प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण के इस संदेश को अपने विद्यालय, परिवार और समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Subscribe to my channel


