उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती में 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र करेंगे शुभारंभ

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 10 सितंबर 2026। जनपद बस्ती में आगामी 12 सितंबर 2026 को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश शमसुल हक के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा जनपद न्यायालय का भ्रमण एवं वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान बार के पदाधिकारियों, इन्फ्रास्ट्रक्चर कमेटी तथा न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में न्यायिक व्यवस्था एवं न्यायालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार गिरि ने जनसामान्य से अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराकर लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग करें।
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऐसे मामलों के त्वरित एवं आपसी सहमति से निस्तारण का अवसर मिलता है, जिससे संबंधित पक्षकारों को समय और संसाधनों की बचत होती है।
Subscribe to my channel


