उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का सजीव प्रसारण, महिलाओं को दी गईं रक्षाबंधन की सौगात

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 26 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ करते हुए विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। इस अवसर पर 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा सुविधा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बस्ती के जीआईसी बहुउद्देशीय हाल में उपस्थित लोगों ने देखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों और बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

वरिष्ठ महिलाओं को मिलेगी निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा

जनपद बस्ती में कार्यक्रम उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन सेवा, सुशासन और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने समाज में महिलाओं की गरिमा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

महेश शुक्ला ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार कार्य कर रही है। मातृशक्ति परिवार की आधारशिला होने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को प्रदेश में बस यात्रा की निःशुल्क सुविधा मिलेगी। इससे वरिष्ठ महिलाओं को अपने परिजनों से मिलने, धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों की यात्रा करने तथा अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन में सहूलियत होगी।

महिलाओं को भेंट की गई साड़ियां

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट कीं। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

महेश शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। महिलाओं के सम्मान और उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रोली सिंह, सुमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button