देशबेंगलुरुब्रेकिंग न्यूज़

लायंस क्लब बैंगलोर सिटी आनंद ने सरकारी स्कूल में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, दो आधुनिक शौचालयों का किया लोकार्पण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

 लायंस क्लब बैंगलोर सिटी आनंद की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय, सुनकेनहली में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की ओर से विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए दो आधुनिक एवं सुविधाजनक शौचालयों का निर्माण करवाकर उनका लोकार्पण किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि एवं क्लब अध्यक्ष अभिषेक ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि हमें भारतीय होने पर गर्व है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के करीब 350 विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता, सैनिटेशन एवं स्वास्थ्य मानकों को ध्यान में रखते हुए दो नवीनतम शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर क्लब की ओर से 22 अगस्त को विद्यालय परिसर में विशाल हेल्थ एवं मेडिकल चेकअप कैंप भी आयोजित किया जाएगा।

क्लब के सचिव सुनील खीमसरा ने बताया कि समारोह के दौरान लायंस क्लब की ओर से विद्यार्थियों को मिठाई, नमकीन एवं स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष अभिषेक ओम प्रकाश बांठिया के साथ क्लब सदस्य सुरेश धोका, उत्तम जैन, गौतम चंद सिंघवी, हर्षित जैन, दिलीप कोठारी, राणमल जैन, महावीर पोरवाल, राजेंद्र मुथा और आनंद सकलेचा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सुंदर गीतों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नारायण ने विद्यालय के लिए क्लब की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button