उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा जी ने ध्वजा रोहड किया साथ मे प्रदेश संगठन मंत्री डॉ सचिन पाण्डेय , जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा लखीमपुर खीरी

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा जी ने ध्वजा रोहड किया साथ मे प्रदेश संगठन मंत्री डॉ सचिन पाण्डेय , जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा लखीमपुर खीरी
*संगठन की शक्ति से ही समाज में आएगा सकारात्मक बदलाव: ठाकुर संजीव सिंह प्रदेश अध्यक्ष
उत्तरप्रदेश अखिल भारत हिंदू महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह विशिष्ट अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. सचिन पांडे ने लखीमपुर खीरी की कमान सौंपते हुए श्री दिनेश मिश्रा जी को जिलाध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र प्रदान किया। इसके साथ ही जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व सौंपे गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह,डॉ. सचिन पांडे ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में संगठन की बहुत बड़ी भूमिका है। जैसा कि शास्त्रों में भी कहा गया है—’संघे शक्ति कलियुगे’ अर्थात् कलियुग में संगठन में ही असली शक्ति होती है। यदि हमें किसी बड़े कार्य को सिद्ध करना है, तो उसे अकेले नहीं बल्कि संगठन की सामूहिक ऊर्जा और शक्ति के बल पर ही पूरा किया जा सकता है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दिनेश मिश्रा, अपने तन, मन और धन से संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहूँगा। संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और समाज हित के कार्यों को आगे बढ़ाने में मैं अपनी भूमिका का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूँगा। बैठक के दौरान आए हुए सभी नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उनका माल्यार्पण किया गया और पटका पहनाकर आदर-सम्मान किया गया।
जिले में संगठन को सुचारू रूप से चलाने और जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्रा द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस नई टीम में श्री अवनीश मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, जबकि महिलाओं की भागीदारी को सशक्त करने के लिए श्रीमती सविता बाजपेई को जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए श्री आदित्य मिश्रा को जिला संगठन मंत्री बनाया गया है। वहीं, मीडिया और जनता के बीच संगठन की बात मजबूती से रखने के लिए श्री पुष्पेंद्र सिंह को जिला मीडिया प्रभारी तथा श्री प्रमोद गुप्ता को प्रेस प्रवक्ता अभिषेक दीक्षित गोला नगर अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के समापन पर नव-मनोनीत पदाधिकारियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और हिंदू महासभा को जिले में एक नई मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया


Subscribe to my channel


