देशपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
वन अधिनियम कानून के खिलाफ खूंटा गाड़ो हल चलाओ आंदोलन का आगाज

*लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*वन अधिनियम कानून के खिलाफ खूंटा गाड़ो हल चलाओ आंदोलन का आगाज*
पन्ना/ घोषणा के मुताबिक आज दिनांक 1 अगस्त बन अधिकार कानून को लेकर के उत्तर वनमंडल बराछ बीट धनखड़ विधाता हार में “खूंटा गाड़ो हल चलाओ” आंदोलन की शुरुआत का आगाज किया गया ।आंदोलन का नेतृत्व आदिवासी दलित क्रांति सेना (बुंदेलखंड) के संयोजक केपी सिंह बुंदेला ने किया।
जानकारी के अनुसार 33 आदिवासी परिवार झोपड़ी बनाकर निवासरत हैं एवं खेती किसानी करते आ रहे थे, जिन्हें वन विभाग द्वारा परेशान किया जा रहा है, उन्हें आज तक वन अधिकार पत्रक नहीं दिए गए सिर्फ तीन व्यक्तियों को वन अधिकार पत्रक मिले हैं। जबकि समस्त आदिवासी एक साथ एक समय में वर्ष 2002 से बनभूमि में कब्जा किए थे जो विगत वर्ष से वन अधिकार पत्रक पाने के लिए सतत संघर्ष करते आ रहे हैं परंतु उन्हें वन अधिकार पत्रक नहीं दिए जा रहे।उक्त वन भूमि ग्राम पंचायत बराछ में आती है ग्राम सभा बराछ द्वारा प्रस्ताव पारित नहीं किया जा रहा है प्रस्ताव पारित नहीं करने का मुख्य कारण 33 परिवार आदिवासी ग्राम पंचायत बख्तरी के निवासी है जिसको लेकर विवाद गहराता जा रहा है,
आदिवासियों के पास वर्ष 2002 न्यायालय द्वारा 500-500 रु की जुर्माना रसीद, वन विभाग का पी यू आर नोटिस, और दस्तावेज सहित कब्जा के प्रमाण है।
तीन आदिवासी परिवारों को वन अधिकार पत्रक दिया जाना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है? शेष 30 परिवार भुखमरी की कगार में खड़े है ना तो वह बाहर जाने की स्थिति में है ना हि वन विभाग द्वारा खेती करने दी जा रही है! नाही ग्राम पंचायत में रोजगार।आखिर जाए तो जाए कहा।

Subscribe to my channel


