LIVE TVअपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
जमीन विवाद बना मौत का कारण बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट आरोपी गिरफ्तार

लोकेशन=पवई।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*जमीन विवाद बना मौत का कारण बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट आरोपी गिरफ्तार*
पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कमता में मां-बेटे के रिश्ते को कलयुगी पुत्र ने किया तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय युवक ने अपनी ही मां की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जमीन विवाद के साथ-साथ मां की डांट फटकार और रोक-टोक से नाराज होकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल पवई भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई को सूचनाकर्ता शंकरदयाल पांडे पिता स्व.जमुना प्रसाद पांडे उम्र 45 वर्ष निवासी कमता ने पवई पुलिस को सूचना दी कि दोपहर करीब 12:00 बजे उसके लड़के रामदयाल पांडे उम्र 26 वर्ष के द्वारा जमीनी विवाद के कारण अपनी मां शीला पांडे उम्र 42 की डंडे से पीटकर हत्या कर दी है।बताया जा रहा है कि मां ने बेटे को समझाइश देते हुए डांट-फटकार लगाई थी । गुस्से में आकर रामदयाल ने यूकेलिप्टस के डंडे से मां पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शीला पांडे की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी रामदयाल पांडे को ग्राम कमता से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त यूकेलिप्टस का डंडा भी बरामद किया गया, जिसे वारदात के बाद आरोपी ने एक सूखे कुएं में फेंक दिया था।
गांव में हुई इस घटना से शोक और सन्नाटा पसरा रहा।ग्रामीणों का कहना है कि जिस मां ने बेटे का पालन-पोषण कर बड़ा किया, उसी की जान बेटे के हाथों चली जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है।

Subscribe to my channel


