पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली विशाल वाहन रैली

लोकेशन=पवई।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*किसानों की समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने निकाली विशाल वाहन रैली*
खाद वितरण में ई टोकन व्यवस्था को बंद करने की मांग की
हजारों की संख्या में शामिल हुए किसान व आमजन
एंकर – खाद वितरण में ई-टोकन व्यवस्था और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस पवई के तत्वाधान में गुरुवार को नगर में विशाल वाहन रैली निकाली गई। जिसमें मोटर साइकिलों के साथ बड़ी संख्या में ट्रैक्टर भी शामिल हुए। यह रैली सांदीपनि गार्डन से शुरू होकर,सलेहा तिराहा,करही चौराहा, मिलौनीगंज बस स्टैंड से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची जहांअनुविभागीय अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों के लिए खाद वितरण में ई टोकन प्रणाली को बंद करने एवं पर्याप्त खाद की उपलब्धता के साथ-साथ न्यूनतम मूल्य पर खाद की उपलब्धता,पांच हॉर्स पावर तक मुफ्त बिजली, 24 घंटे बिजली, कीटनाशक दवाओं पर जी एस टी समाप्त तार बारी के लिए अनुदान एवं किसानों की कर्ज माफी, बेरोजगारी,भ्रष्टाचार आदि बातों का लेख किया गया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि खाद वितरण में नई टोकन व्यवस्था से आम जनता और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी लोगों को समय पर खाद नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
बाइट – अजय देव बुंदेला कांग्रेस नेता
बाइट – सुरेन्द्र नामदेव ब्लॉक अध्यक्ष काग्रेस

Subscribe to my channel


