गुनाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा चुनाव होंगे

(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर) 

गुना । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ग्वालियर से इंदौर की ओर जाते समय गुना बाईपास पर एक होटल मैं अल्प समय रुक कर भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले। आप ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश में जब तक है भाजपा को सरकार बनाना बहुत आसान है क्योंकि दिग्विजय सिंह जी का चेहरा जैसे ही याद आता है तो गड्ढे वाली सड़कें याद आती है अंधेरा याद आता है अराजकता याद आती है इसलिए दिग्विजय सिंह जी मध्यप्रदेश में जब तक है भाजपा जीतती रहेगी । उन्होंने कहा कि हिमाचल, कर्नाटक की हार से यहां कोई फर्क नहीं पड़ेगा भाजपा को हमेशा मध्य प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर उन्होंने कहा कि आज मोदी जी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के समय जो बात कही है की हमने 9 साल नए भारत का सृजन किया है |श्री विजयवर्गीय ने कहा देश के अंदर जिस प्रकार से विकास हुआ है विकास से ज्यादा देश की जनता का आत्मविश्वास बढ़ा है मोदी जी भाजपा और देश के नेता ही नहीं विश्व के नेता है |

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button