दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र मैं देखने को मिला भ्रष्टाचार
हितग्राही रजिस्टर एंट्री मैं 2022 के बाद कोई दिनांक अंकित नहीं, रजिस्टर में पूर्व से लिखे गए हजारों की संख्या में नाम

शासन के मापदंड अनुसार भोजन का वितरण हितग्राहियों को नहीं किया जा रहा।
(जिला संवाददाता करण सिंह ठाकुर)
गुना । मध्यप्रदेश सरकार गरीव कल्याण तथा समाज केअंतिम छोर के व्यक्ति के विकास के लिए भरसक प्रयास कर रही है तो वही गरीब, श्रमिक, मजदूर , बेसहारा लोगो को भर पेट भोजन मिल सके इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिला मुख्यालय पर दीनदयाल अंतोदय रसोई केंद्रों की स्थापना की गयी है। गुना नगर के जज्जी बस स्टैंड रेन बसेरा में चल रहे दीनदयाल अंत्योदय रसोई केंद्र में गड़बड़ी तथा भ्र्ष्टाचार देखने को मिला ।देखने में आया की शासन के मीनू अनुसार भोजन में एक सब्जी- 100ग्राम, दाल-150ग्राम , चावल-150 ग्राम , और पांच रोटी हितग्राही को मात्र ₹10 में देना है किंतु देखने में आया की मुट्ठी भर चावल और थोड़ी सी दाल जिसमें दाल कम पानी अधिक ओर ऐसी ही आलू की सब्जीओर पांच रोटी हितग्राही को परोसी जा रही हैं। रसोई केंद्र पर प्रतिदिन भोजन करने वाले लोगों की जानकारी मांगी गई तो एक रजिस्टर मैं 2022 के बाद 2023 में भोजन करने वाले सैकड़ों लोगों के केवल नाम लिखे गए हैं परंतु प्रत्येक पेज पर तारीख नहीं है । रजिस्टर देखने पर लगा कि प्रतिदिन भोजन करने वालों की संख्या सैकड़ों में दर्शाई जा सके इसलिए सैकड़ों लोगों के नाम पहले से ही लिखे गये हैं और बाद में तारीख डाल दी जाएगी।शासन को चूना लगाने और भ्रष्टाचार करने के उद्देश्य से रोजाना भोजन करने वालों की संख्या अधिक बताई जा रही है। वहां मौजूद भोजन करने वालों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बहुत कम लोग भोजन करने प्रतिदिन आते हैं तथा रोजाना ऐसी ही दाल, सब्जी ,चावल और रोटी मिलती है, रोजाना भोजन का मीनू नही बदला जाता है। उक्त रसोई केंद्र को संचालित कर रही संचालिका व सदस्य अपने मोबाइल पर संबंधितों से बात करते नजर आए हमारे बार-बार पूछने पर उन्होंने बताया कि ने हमारी संस्था का टेंडर दो-तीन माह पहले ही समाप्त हो गया है और जल्द ही पुनः रिनु हो जाएगा।


Subscribe to my channel


