उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार
स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष पदों पर भर्ती, 24 अगस्त तक करें आवेदन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा माननीय जनपद न्यायाधीश, बस्ती की संस्तुति के अनुपालन में प्रदेश के आठ जनपदों में स्थित स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बस्ती के सचिव (पूर्णकालिक) देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने बताया कि आजमगढ़, बलरामपुर, महोबा, संतकबीरनगर, पीलीभीत, अलीगढ़, एटा और मथुरा जनपदों की स्थायी लोक अदालतों में रिक्त अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित शर्तों के अनुसार 24 अगस्त 2026 की शाम 5:00 बजे तक अपना आवेदन उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ में जमा कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
मुख्य बिंदु:
8 जनपदों की स्थायी लोक अदालतों में अध्यक्ष पद रिक्त।
आवेदन की अंतिम तिथि: 24 अगस्त 2026 (सायं 5 बजे तक)।
विस्तृत जानकारी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध।
Subscribe to my channel


