LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़

पुंछ में कुख्यात ड्रग तस्कर PIT-NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार, जिला जेल राजौरी भेजा गया

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

पुंछ, 4 जुलाई 2026। जम्मू-कश्मीर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत जिला पुलिस पुंछ ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात ड्रग तस्कर को PIT-NDPS एक्ट, 1988 के तहत निरुद्ध (प्रिवेंटिव डिटेंशन) किया है।

पुलिस के अनुसार, इरफान शाकूर, पुत्र शाकूर अहमद, निवासी धरग्लून, तहसील बालाकोट, जिला पुंछ के खिलाफ डिविजनल कमिश्नर जम्मू द्वारा जारी निरुद्ध आदेश के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जिला पुलिस पुंछ द्वारा तैयार किए गए विस्तृत डोजियर के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इरफान शाकूर लंबे समय से मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में सक्रिय था। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हैं।

वर्ष 2021 में थाना गुरसाई में एफआईआर संख्या 52/2021 (धारा 8(a)/21/22 NDPS Act)

वर्ष 2022 में थाना मेंढर में एफआईआर संख्या 30/2022 (धारा 8(a)/21/22 NDPS Act)

पुलिस का कहना है कि बार-बार कानूनी कार्रवाई के बावजूद आरोपी अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल रहा, जिससे युवाओं के भविष्य, सार्वजनिक स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। इसी को देखते हुए उसके खिलाफ PIT-NDPS Act के तहत निवारक कार्रवाई की गई।

गुरसाई थाना पुलिस ने निरुद्ध आदेश को सफलतापूर्वक लागू करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे जिला जेल राजौरी भेज दिया गया है।

जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि समाज से नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की विश्वसनीय सूचना पुलिस को दें, ताकि इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button