नीमचब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के एक कर्मचारी की खंबे से गिरकर हुई मृत्यु

एमपी ब्रेकिंग ,

चचौर से दशरथ माली की रिपोर्ट,

चचोर ।तहसील रामपुरा। जिला नीमच। मध्य प्रदेश। ग्राम चचोर निवासी गफूर पिता जाफर खान पठान जो कि अच्छे सरल स्वभाव और मित्रता गण लोगों के दिलों में रहने वाले वह हमेशा हंसमुख मिलनसार के धनी थे ।आस-पास के गांव में दूर-दूर तक खुद के दम पर पहचान बनाने वाले भाई साहब गफूर पिता जाफर खान पठान गांव के लोग उनको कपूर साहब के नाम से जानते थे जो आज इस दुनिया में नहीं रहे वह विद्युत वितरण कंपनी में लाइनमैन के साथ हेल्पर का कार्य करते थे ।एमपीईबी के ठेकेदार द्वारा इनको चचोर, लौटवास, बंदड़ा, संघकोद्वार अर्निया, मालखेड़ा ,राजपुरा, रायपुरिया बोरखेड़ी, में विद्युत मेंटेनेंस के लिए निर्धारित किया गया था। वह विद्युत कंपनी में कई वर्षों से काम करते आ रहे थे जो आम नागरिकों को 24 घंटा सेवा देते थे जब भी कोई मुसीबत आती थी तो लाइनमैन प्रभु लाल माली के बजाय गपूर साहब को ही बुलाते थे जिससे वह तुरंत कॉल करते ही वह लोगों की सेवा में तत्पर हाजिर रहते थे वह लाइनमैन से कई गुना ज्यादा एमपीईबी में सेवा देते थे जितना वह कार्य करते थे उतना उनको मेहनताना नहीं मिलता था फिर भी वह आसपास के ग्रामीणों को। सेवा देते थे। जो आज दिनांक 25,5,2023गुरुवार को सुबह 11:00 बजे के लगभग ग्राम चचोर से 7 किलोमीटर दूर राजपुरा में अरिगेसन लाइट के मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे। उनके साथी गण द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शकील मंसूरी व दशरथ द्वारा जानकारी मिली की हम तीनों साथ ही में यहां पर मेंटेनेंस का कार्य कर रहे थे हम तीनों अलग-अलग पोल पर थे और कपूर साहब बगीचे के बीच पोल पर चढ़े हुए थे जिससे उनकी पैर की चप्पल( पोल पर चढ़ने वाली जुगाड़ चप्पल) फिसलने व चप्पल टूटने की वजह से वह खंबे से सिर के बल नीचे गिर गए जिन को तुरंत उपचार के लिए शासकीय अस्पताल मनासा ले जाया गया जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और रामपुरा पुलिस की मौजूदगी मैं पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया वह रामपुरा उप निरीक्षक श्री मीणा द्वारा घटना स्थल पर जा कर पंचनामा बनाया गया ।वही एमपी बी के कर्मचारियों द्वारा भी मौके का पंचनामा बनाया गया और एमपीईबी के कर्मचारी द्वारा बताया गया कि डिपार्टमेंट द्वारा जो भी मदद होगी वह हर संभव की जाएगी कपूर साहब अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए जो कि उनके घर का पालन पोषण करने वाले कपूर साहब मात्र एक जरिया थे ।अब विद्युत वितरण कंपनी की एक सहारा है जो कपूर साहब के बीवी बच्चों की मदद कर सकता है वहीं कपूर साहब के एक बेटे को विद्युत वितरण कंपनी में कर्मचारी के तौर पर नौकरी देनी चाहिए ऐसा उनके परिजनों द्वारा बताया गया। वही कपूर साहब का आज रात 8:30 बजे खाक ए सुपुर्द किया जाएगा

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button