बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र बालोतरा ने अन्नपूर्णा रसोई में कराया निःशुल्क भोजन, सेवा पखवाड़ा के तहत फल-मिष्ठान का भी वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 3 जुलाई।
महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र, बालोतरा द्वारा अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस-2026 के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत राजकीय नाहटा चिकित्सालय परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में दो दिवसीय निःशुल्क भोजन सेवा का आयोजन किया गया। यह सेवा 2 एवं 3 जुलाई को श्रद्धा और सेवा भावना के साथ संपन्न हुई।
इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों, जरूरतमंदों एवं अन्य लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया गया। साथ ही मिष्ठान, नमकीन, फल एवं अन्य खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। संस्था के सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर सेवा कार्य को सफल बनाया।
कार्यक्रम में केंद्र अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, सचिव सुरेश गोठी, संस्थापक सदस्य पवन नाहटा, उपाध्यक्ष महावीर भंडारी, उमाशंकर टिबरेवाल सहित संस्था के अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा कार्यों को पहुंचाना है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। अंत में सभी सहयोगियों एवं सदस्यों का सेवा कार्य में योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

Subscribe to my channel


