देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा के श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत महापुराण मूल पाठ का हुआ समापन, छप्पन भोग का हुआ भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 29 जून। शास्त्री चौक स्थित भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर प्रारंभ हुए श्रीमद्भागवत महापुराण परायण मूल पाठ का सोमवार को वट सावित्री पूर्णिमा के पावन अवसर पर विधिवत समापन किया गया। समापन अवसर पर भगवान श्री सत्यनारायण को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ छप्पन भोग अर्पित किए गए और विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई।
करीब डेढ़ माह तक चले इस धार्मिक आयोजन में कथा व्यास पंडित यज्ञदत्त त्रिवेदी ने प्रतिदिन भगवान विष्णु का विष्णु सहस्रनामावली के माध्यम से पुष्प, अक्षत एवं तुलसीपत्र से पूजन कराया। इसके बाद श्रीमद्भागवत महापुराण के मूल पाठ का वाचन करते हुए भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों एवं उनके आध्यात्मिक संदेशों का विस्तार से वर्णन किया।
कथा व्यास पंडित यज्ञदत्त त्रिवेदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण सभी पुराणों में श्रेष्ठ माना गया है तथा इसके श्रवण और अध्ययन से व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है।
मंदिर के पुजारी रमेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान का समापन वट सावित्री पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम की सफलता में मोहित त्रिवेदी, अशोक कुमार शर्मा, सियाराम शर्मा, अनूप शर्मा, नरेश शर्मा, थानाराम चौधरी, कालूराम प्रजापत, रतन खंडेलवाल, अशोक श्रीमाली, उकाराम प्रजापत, मनीष लालवानी, ओमप्रकाश शर्मा, नारायण माली, अनिल कोटड़िया सहित मातृशक्ति का विशेष सहयोग रहा।

Subscribe to my channel


