धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा में भगवान धर्मनाथ मंदिर का वार्षिक ध्वजारोहण श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। नाकोड़ा ट्रस्ट द्वारा निर्मित भगवान धर्मनाथ मंदिर में रविवार को वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह धार्मिक आयोजन साध्वी श्री सूयशा श्रीजी एवं साध्वी श्री प्रेरणा श्रीजी के पावन सान्निध्य में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया।

वार्षिक ध्वजा के लाभार्थी शा. रूप कुमार, मोहनराज, मदनराज एवं धर्मेश कुमार कवास वाला परिवार सुबह 9:30 बजे मंदिर प्रांगण पहुंचे। विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान धर्मनाथ मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत तथा क्षेत्रीय विधायक डॉ. अरुण चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए समाज में आध्यात्मिक मूल्यों एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर सीपीटी अध्यक्ष रूपचंद सालेचा, उपसभापति पारसमल भंडारी, नाकोड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी गणपति जी बुरड़, पूर्व ट्रस्टी महेंद्र चोपड़ा, बी.आई., पुरुषोत्तम सेठिया, ओमप्रकाश बाठिया सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान धर्मनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर धार्मिक आस्था, भक्ति और उल्लास से सराबोर रहा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button