धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

निर्जला ग्यारस पर बालोतरा रेलवे स्टेशन पर नींबू शिकंजी सेवा, एडीएम ने की सराहना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 25 जून। निर्जला ग्यारस के पावन अवसर पर खरतरगच्छ युवा परिषद शाखा, बालोतरा के तत्वावधान में शाह श्री बंशीलाल जी, विनोद कुमार जी एवं दीपक कुमार जी सेठिया परिवार द्वारा बालोतरा रेलवे स्टेशन स्थित परिवार की निर्मित पानी की प्याऊ पर भव्य नींबू शिकंजी सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बालोतरा रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल नींबू शिकंजी का वितरण किया गया। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों ने इस सेवा का लाभ उठाया और आयोजन की सराहना की।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम) भुवनेश्वर सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लाभार्थी सेठिया परिवार एवं खरतरगच्छ युवा परिषद शाखा के पदाधिकारियों ने साफा एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।

एडीएम भुवनेश्वर सिंह चौहान ने सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि निर्जला ग्यारस जैसे पुण्य पर्व पर इस प्रकार की जनसेवा समाज के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने श्री बंशीलाल सेठिया एवं श्री दीपक सेठिया का माल्यार्पण कर सम्मान किया तथा जनकल्याणकारी सेवा के लिए परिवार और युवा परिषद को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में खरतरगच्छ युवा परिषद शाखा के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहयोगी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में भाग लेकर यात्रियों को शीतल पेय उपलब्ध कराया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button