देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
निर्जला एकादशी पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र ने यात्रियों को कराया शीतल पेयजल वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 25 जून। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र, बालोतरा द्वारा रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 स्थित प्याऊ स्थल पर यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य का उद्देश्य भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को राहत प्रदान करना तथा मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
संस्था के अध्यक्ष वीर अशोक कुमार चोपड़ा ने सभी वीर सदस्यों से निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सेवा कार्य में भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम दोपहर 1:15 बजे रेलवे स्टेशन गेट नंबर-1 पर आयोजित किया गया, जहां यात्रियों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया।
संस्था के सचिव वीर सुरेश कुमार गोठी एवं कोषाध्यक्ष वीर राजेश कुमार बांठिया ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर जल सेवा का विशेष महत्व माना जाता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा यह सेवा कार्य आयोजित किया गया ताकि यात्रियों और राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके।
महावीर इंटरनेशनल वर्धमान केंद्र के सदस्यों ने इस अवसर पर सेवा, सहयोग और मानव कल्याण के मूल्यों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्यों ने भाग लेकर जल सेवा अभियान को सफल बनाया।

Subscribe to my channel


