बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जसोल में 29 जून को होगी अणुव्रत समिति की साधारण सभा, सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल, 21 जून 2026। अणुव्रत समिति जसोल की साधारण सभा की बैठक आगामी 29 जून 2026 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे पुराने ओसवाल भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा करेंगे।

समिति के मंत्री सफरूखान ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में अणुव्रत समिति की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उन्होंने समिति के सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर सदस्यों को यह भी अवगत कराया जाएगा कि अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी योगक्षेम वर्ष (2025-2027) के अंतर्गत तेरापंथ धर्म की राजधानी एवं अणुव्रत प्रवर्तक आचार्य तुलसी जी की जन्मभूमि लाडनूं (जैन विश्व भारती) में विराजमान हैं। उनके सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं अणुव्रत से जुड़े कार्यक्रमों का सफल संचालन किया जा रहा है।

बताया गया कि वर्ष 2026 का आचार्य श्री का चातुर्मास भी लाडनूं में ही संपन्न हो रहा है, जहां अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी (अणुविभा) सहित विभिन्न संस्थाएं निरंतर सक्रिय रहते हुए शिविरों एवं जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन कर रही हैं।

समिति ने सभी सदस्यों से समय, स्थान एवं तिथि का विशेष ध्यान रखते हुए बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

निवेदक:

अणुव्रत समिति, जसोल

मंत्री – सफरूखान

मोबाइल: 6375206381

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button