देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
अहमदाबाद-उत्तर सभा का शपथ ग्रहण समारोह

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
*दि० 22/6/26 उत्तर* अहमदाबाद
साध्वी श्री *अणिमा श्री जी* के सानिध्य में *तेरापंथ भवन* *मोटेरा* में तेरापंथी सभा उत्तर अहमदाबाद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ साध्वी श्री जी के
*नमस्कार महामंत्र* के द्वारा हुआ। मंगलाचरण सभा की कार्य-समितिः महिलाओं के द्वारा सभा गीत के संगान से हुआ।
श्रावक-निष्ठा पत्र का वाचन *अरविन्द जी दुगड* द्वारा किया गया।
*साध्वी श्री अणिमा श्री जी* ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा-जिनशासन के नील गगन में तेरापंथ धर्म संघ ध्रुवतारे की तरह चमक रहा है। तेरापंथ धर्मसंघ ने अध्यात्म जगत मे अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। एक गुरु की आज्ञा व मर्यादा तथा अनुशासन से सज्जित यह संघ सबके लिये आकर्षण का केन्द्र बन रहा है। तेरापंथ का श्रावक समाज भी अपनी श्रद्धा – समर्पण से संघ की नींवों को मजबूती प्रदान कर रहा है। संघ की सभा संथाओं ने अपने कर्तृत्व से संघ के गौरव को अभिवरधित कर रही है। अहमदाबाद उत्तर की नयी नयी सभा ने अहमदाबाद में अपना *विशिष्ट स्थान बनाया है।* थोड़े ही समय में विशाल एवं साताकारी तेरापंथ भवन बनना समाज तथा सभा की जागरूकता का परिणाम है।
पूर्व अध्यक्ष श्री गणपतजी खतंग एवं निवर्तमान अध्यक्ष मुकनचनद जी की टीम ने उत्तर सभा को ऊंचाईयां प्रदान की। अब सभा की कमान श्री *महावीरजी ढेलडिया संभालने* वाले है। महावीरजी के नेतृत्व में यह सभा निरन्तर गति प्रगति करे तथा संघ की
प्रभावना में *अभिवृद्धि करें*
*साध्वी कर्णिका श्रीजी, डॉ०* *साध्वी सुधाप्रभाजी,* *साध्वी समत्व यशा जी , साध्वी* *मैत्रीप्रभा जी* ने आज के कार्यक्रम से संबधित गीत की सुन्दर व शानदार प्रस्तुति दी।
निवर्तमान अध्यक्ष श्री *मुकनचन्दजी ने अध्यक्ष श्री* *महावीर जी ढेलडिया को शपथ* दिलायी महावीरजी में अपनी सम्पूर्ण पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी टीम को शपथ दिलाई
तेयुप उतर अध्यक्ष दिलिप जी भंसाली ने
नव नियुक्त अध्यक्ष का परिचय दिया नये अध्यक्ष ने अपने विचार व्यक्त किये।
सभा प्रभारी श्री सुरेशजी दक ,राकेश जी सिपानी, चम्पालालजी गाँधी ,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुशीलाजी खतंग ,
अहमदाबाद तेयुप अध्यक्ष संदीपजी मांडोत, टी.पी.एफ. से धनपत जी मालु ने शुभ-कामनाएं व्यक्त की।
कार्यक्रम का कुशल संचालन *श्री अरुण जी बैद* ने किया। अन्त में *सभामंत्री रमेशजी* *भंसाली* ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया ।
*मीडिया प्रभारी वीर विनोद* *संकलेचा*

Subscribe to my channel


