गुनाधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

शनी देव जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रमां का आयोजन.

(संवाददाता करण सिंह ठाकुर)

गुना /शनि देव जी के जन्मदिवस पर नीलकांत शनिदेव मंदिर हनुमान टेकरी रोड पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया । गुना सहित आसपास के कई भक्त जनों ने नीलकांत शनिदेव मंदिर पहुंचकर शनि देव जी को तेल से स्नान कराया और साढ़ेसाती शनि एवं अढ़ैया शनि की दशा से पीड़ित भक्तजनों ने की धार्मिक अनुष्ठान कराए । नीलकांत शनि देव मंदिर के पुजारी प्रमोद जोशी ने बताया कि शनिदेव के जन्मोत्सव पर उन्होने शनिदेव जी दूध दही घी शहद शक्कर से स्नान कराया वैदिक मंत्रों से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन ,हवन शांति, अखंड रामायण पाठ स्थापना हुई एवं रात में कीर्तन जागरण हुआ दूसरे दिन शनिवार को शनि देव जी की पूजन अर्चन के साथ रामायण पाठ का समापन पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हज़ारों भक्त जनों ने प्रसादी ग्रहण की । इसी प्रकार के कार्यक्रम जिले के अनेक शनि मंदिर मंदिरों पर भी आयोजित किए गए।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button