बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कृष्णा सेवा संस्थान ने रिफाइनरी क्षेत्र में किया वृक्षारोपण 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान काफी वर्षों से सेवा व कल्याण के कार्यों में लगी हुई है ।इसी क्रम में संस्थान द्वारा पर्यावरण दिवस से ही वृक्षारोपण का कार्य प्रारम्भ किया गया है।

संस्थान द्वारा मानव सेवा, पशु सेवा के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्य किये जा रहे हैं। संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे के नेतृत्व में बालोतरा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जा रहा है । इसी कड़ी में कृष्णा खेल संस्थान के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के द्वारा L&T कंपनी के लेबर कॉलोनियों में पेड़ लगाये गए और पर्यावरण संरक्षण करने के बारे में रिफाइनरी के कर्मचारियो को जानकारी दी गई और जागरूक किया गया । संस्थान के कार्यों से प्रेरित होकर मुकेश खारवाल ने अपनी तरफ से कुछ पेड़ लगाकर सहयोग दिया ।

धर्मेंद्र दवे ने कहा कि संस्थान का प्रत्येक सदस्य वृक्षारोपण को लेकर बहुत ही गंभीर है जिस तरीके से प्रदूषण हो रहा है व वातावरण में तापमान बढ़ रहा है उसके नियंत्रण को लेकर पौधारोपण अति आवश्यक है दवे ने रिफाइनरी में कार्यरत खेल संस्थान के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह व मुकेश खारवाल सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

 इस अवसर पर SK मिश्रा, सुजीत चंद्र, अजय कुमार, तरुणसिंह, नारनाराम, चंदन, प्रकाश, ओमप्रकाश, वीरेंद्रसिंह, विकास, डॉ. हेमंत, विजयजी, JN मिश्रा, श्रीराम, गांधी, कपिलसिंह, जितेंद्र सहित सदस्य मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button