धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
सर्व सुख धाम में निर्माणाधीन खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचे विधायक डॉ. अरुण चौधरी, सायंकालीन आरती में हुए शामिल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 21 जून। सर्व सुख धाम स्थित निर्माणाधीन श्री खाटूश्यामजी, सालासर बालाजी एवं भगवान श्रीराम मंदिर में रविवार को पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने भाजपा वरिष्ठ नेता मदनराज चौपड़ा, खेताराम प्रजापत एवं नगराज प्रजापत के साथ पहुंचकर दर्शन किए। इस दौरान सभी अतिथियों ने बाबा खाटूश्यामजी के पावन चल शीश के दर्शन कर सायंकालीन आरती में भाग लिया।
मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने मंदिर निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा निर्माण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। श्री श्याम शरणम् सेवा समिति की ओर से विधायक डॉ. अरुण चौधरी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों का माला पहनाकर तथा बाबा श्याम का प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि सर्व सुख धाम में मंदिर निर्माण कार्य निरंतर प्रगति पर है और श्रद्धालुओं के सहयोग से इसे भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर के निर्माण पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे। सभी ने बाबा श्याम के जयकारों के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
समिति ने श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर बाबा खाटूश्यामजी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
🚩 हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा 🚩

Subscribe to my channel


