उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

विधायक शिव अरोरा ने गाँधी कॉलोनी दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में भवन निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

MLA Shiv Arora inaugurated the construction work of the building at Gandhi Colony Dakshineshwar Hanuman Temple.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने वार्ड न. 27 गाँधी कॉलोनी मे दक्षिणेश्वर हनुमान मन्दिर मे विधायक निधि द्वारा स्वीकृत 5 लाख की धनराशि से हाल निर्माण कार्य का स्थानीय लोगो व मंदिर कमेटी की उपस्थिति मे लोकार्पण किया।

वही गाँधी कॉलोनी पहुँचने पर विधायक शिव अरोरा का मंदिर कमेटी द्वारा गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया, तो वही विधायक शिव अरोरा ने मन्दिर मे आयोजित रामायण कथा का भी श्रावण कर क्षेत्रवासियो के सुख समृद्धि की कामना ।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा बोले गांधी कॉलोनी का दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर जहां श्रद्धालुओं की बहुत बड़ी आस्था है और प्रतिवर्ष विशाल श्रीबालाजी दरबार व समय-समय पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं, तो कमेटी के लोगो की मांग थी की उनका हाल निर्माण कार्य करवाया जाये जिसको विधायकनिधि के माध्यम से उनके द्वारा करवाया गया है निश्चित रूप से हाल निर्माण होने के बाद यहाँ लोगो के बैठने की उचित व्यवस्था हो सकेगी ओर धार्मिक समाजिक कार्यक्रम भी यहाँ आयोजित हो सकेगे।

उन्होंने कहा क्षेत्र मे लगातार विकास कार्य गतिमान है, ओर विधायक का प्रयास है सड़क नाली के साथ साथ हमारे धार्मिक स्थल भी भव्य नजर आये इसके चलते उनके द्वारा लगातार धार्मिक स्थलों को आकर्षक भव्य बनाने का कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान मंदिर कमेटी अध्यक्ष सुनील यादव, सोनू यादव, प्रीतम यादव, अंशु अरोरा, संजय राजपूत, ललित यादव, मिंटू यादव, विष्णु यादव, विशाल यादव, राजेश यादव,मेघा यादव, रीता यादव, कुसुम, प्रेम लता, शीला आदि लोग मौजूद रहें।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button