देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने हेतु भाजपा महिला मोर्चा की कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के रूप में आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ के निर्देशानुसार तथा जोधपुर संभाग की संयोजिका श्रीमती विजयलक्ष्मी राजपुरोहित के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला स्तर की महिला पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पूजा गुरनानी उपस्थित रहीं, जबकि सह-संयोजक एवं सभापति सुमित्रा जैन ने आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
कार्यशाला के दौरान महिलाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर कम तेल का उपयोग कर पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए गए, जिससे ईंधन बचत, स्वास्थ्य संरक्षण और संसाधनों के सदुपयोग का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. कविता राजपुरोहित ने महिलाओं को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए खान-पान में संतुलन और प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाना आवश्यक है।
आयोजन के सफल संचालन में उषा चौहान एवं सीता चौधरी ने सह-संयोजक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel

