बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल डायमंड की प्रेरणा से बिनायकिया परिवार द्वारा सिटी डिस्पेंसरी प्याऊ का नवीनीकरण एवं शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
16/6/26
*महावीर इंटरनेशनल डायमंड की प्रेरणा से बिनायकिया परिवार द्वारा सिटी डिस्पेंसरी प्याऊ का नवीनीकरण एवं शुभारंभ*
महावीर इंटरनेशनल डायमंड की प्रेरणा से सिटी डिस्पेंसरी मेवाड़ी गेट प्याऊ का नवीनीकरण भामाशाह स्व महावीर चंद जी,स्व उत्तमचंद जी पुत्र श्री स्व भंवरी देवी चांदमल जी बिनायकिया की पुण्य स्मृति में ज्ञानचंद जी , लोकेश जी,अक्षय जी ऋतिक जी, नीरज जी बिनायकिया परिवार द्वारा कराया गया जिसका शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एस एस चौहान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी अमृत कौर चिकित्सालय ब्यावर एवं भामाशाह परिवार ज्ञानचंद जी बिनायकिया परिवार द्वारा फीता काट कर किया सर्वप्रथम जल बिनायकिया परिवार द्वारा मुख्य अतिथि को पिलाया गया संस्था द्वारा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का माला, साल, साफे से सम्मान किया साथ ही भामाशाह परिवार का भी माला साल, साफा एवं संस्था द्वारा सम्मान किया गया , कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल डायमंड के चेयरमैन वीर सुशील छाजेड़ ने अपने उद्बोधन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं भामाशाह परिवार को बहुत बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद दिया तथा कहा कि अब इस प्याऊ की नियमित देखभाल का कार्य महावीर इंटरनेशनल डायमंड द्वारा किया जाएगा मुख्य अतिथि डॉ एस एस चौहान ने इस कार्य हेतु भामाशाह परिवार एवं महावीर इंटरनेशनल डायमंड परिवार को बहुत बहुत धन्यवाद दिया एवं उनके द्वारा समय समय पर कही सेवा कार्य कराए गए उसके बारे में बताया एवं हर्ष जताया। अंत महावीर इंटरनेशनल डायमंड संस्थापक डॉ बी सी सोढ़ी ने मुख्य अतिथि से निवेदन किया कि इस सिटी डिस्पेंसरी में नियमित डॉ की व्यवस्था की जाए। वीर सुरेश रांका ने सम्मान पत्र पढ़कर सुनाया और मंच के माध्यम से सम्मान पत्र बिनायकिया परिवार को दिया गया कार्यक्रम के अंत सचिव आशीष डोसी ने सभी आगंतुक का आभार व्यक्त किया धन्यवाद दिया इस कार्यक्रम में समाजसेवी श्री इंदरमल जी खींचा, बाबूलाल जी नाबेडा, वीर ओम प्रकाश जी सोमानी, बिनायकिया परिवार से एवं महावीर इंटरनेशनल गवर्निंग काउंसिल सदस्य वीर यशवंत रांका, महावीर इंटरनेशनल यूनीक से वीर राजेंद्र सुराना , महावीर इंटरनेशनल मैंन से वीर निलेश बुरड़, महावीर इंटरनेशनल डायमंड से सभी वीर वीरा उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी
वीर अंकित कावड़िया

Subscribe to my channel

