धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा ने गौशाला में किया हरे चारे का वितरण, गौसेवा कार्यों की सराहना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

बालोतरा, 15 जून।

महावीर इंटरनेशनल बालोतरा द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक सेवा गतिविधियों के तहत मां आई नाथ गौशाला में गौमाताओं के लिए हरे चारे का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संरक्षक पारसमल भंडारी के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल के सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौमाताओं को हरा चारा अर्पित किया तथा गौशाला प्रबंधन द्वारा गौसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सदस्यों ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति और मानवीय मूल्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा समाज को ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।

संस्था के सचिव अशोक व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, उपाध्यक्ष गौतम दांती, चतुर्भुज रंगवाला, कोषाध्यक्ष महावीर बोकड़िया, रमेश चोपड़ा, मीरा सहित कई सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने गौशाला में चल रही व्यवस्थाओं का अवलोकन कर गौसेवा के लिए अपना सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भविष्य में भी गौसंरक्षण एवं गौसेवा से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button