धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

तपती धूप में गौसेवा का सराहनीय कार्य, नई पानी की होदी का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। बढ़ती गर्मी एवं तपती धूप को देखते हुए मंगल मूर्ति सुंदरकांड सेवा समिति द्वारा गौवंश के लिए पानी की व्यवस्था हेतु राघव दास जी के आश्रम के आगे नई पानी की होदी का निर्माण करवाया गया। होदी का शुभारंभ आज समिति के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर गणपत जी माली, तुलसीदास रामावत, दलाराम सुथार, जोगाराम माली, भीमाराम, डूंगरराम माली, भूपेंद्र जी वकील साहब एवं रामपाल गहलोत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी में गौवंश को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके, इसी उद्देश्य से इस सेवा कार्य को पूर्ण किया गया। क्षेत्रवासियों ने समिति के इस जनहित एवं गौसेवा के कार्य की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक पहल बताया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button