बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
जैन शिव भक्त मंडल ने मनाया बांठिया का जन्मदिन, समाजसेवा कार्यों की सराहना

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 13 जून। जैन शिव भक्त मंडल द्वारा समाजसेवी बांठिया का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर मंडल के सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में अशोक चोपड़ा ने कहा कि बांठिया हमेशा सेवा कार्यों के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं तथा जिस व्यक्ति को जिस प्रकार की आवश्यकता होती है, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाता है।
गौतम माइक्रो ने कहा कि बांठिया पिछले 10 वर्षों से दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए पूरे क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर सिलाई मशीनें उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर संजय सालेचा, संजय चोपड़ा, भेरू सालेचा, शांतिलाल सेजल, संतोष भंसाली (एडवोकेट), अशोक भंसाली, दिनेश गुलेच्छा, रणजीत श्री श्री मॉल, जेवरीलाल भंडारी, महावीर एमबीआर, विक्रम पी., राजेश, मुकेश कलावती, मदन तातेड, कांतिलाल जीरावला, सुरेश भाजीवाला, अशोक कवाड़, हरीश (भारत विकास परिषद), महावीर हुंडिया एवं पवन नाहटा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने भरत बांठिया के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर समाजसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Subscribe to my channel


