उत्तराखंडदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुर

छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर सरकारी ब्लड बैंक में किया गया आयोजित

The 15th blood donation camp was organised in the Government Blood Bank in the memory of student leader late Sandeep Sandhu.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल

रुद्रपुर । छात्र नेता स्वर्गीय संदीप संधू की स्मृति में 15वां रक्तदान शिविर किच्छा रोड स्थित सरकारी ब्लड बैंक में आयोजित किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर स्व. संदीप संधू को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए आगे आए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और स्व. संदीप संधू को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

आयोजकों ने कहा कि स्व. संदीप संधू की स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग लेकर मानवता की सेवा का संदेश देते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य बिलासपुर लखबीर सिंह लक्खा, पार्षद गौरव खुराना, पार्षद सौरभ शर्मा, जावेद अख्तर, रमित रजवार, प्रकाश गुप्ता, हरपाल सिंह, सुखविंदर सिंह, चमन लाल, अमन पोपली, चेतन मांगट, अमृत चीमा, संजय ठुकराल,सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button