बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा

खाद्यान्न सहयोग, महाविद्यालय शिक्षा सहायता एवं स्वरोजगार प्रोत्साहन के साथ हर्षित हवेली में कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। युग प्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा के विश्व बंधुत्व, विश्व शांति एवं मानव कल्याण मिशन के अंतर्गत मणिद्वीप अध्यात्म परिवार द्वारा आयोजित खाद्यान्न सहयोग, महाविद्यालय शिक्षा अध्ययन सहयोग, व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार सृजन कार्यक्रम, महिला स्वरोजगार एवं स्वावलंबी योजना कार्यक्रम माहेश्वरी कॉलोनी स्थित हर्षित हवेली में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

प्रथम मासिक खाद्यान्न सहयोग एवं परिवार उत्थान कार्यक्रम के अंतर्गत30 परिवारों को जून माह की राशन सामग्री प्रदान की गई। द्वितीय महाविद्यालय शिक्षा अध्ययन सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत बालोतरा, जसोल, पचपदरा एवं असाड़ा क्षेत्र के विद्यार्थियों को महाविद्यालय शिक्षा अध्ययन सहयोग प्रदान कर शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।

तृतीय व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत मणिदीप अध्यात्म परिवार सदस्य जितेंद्र आरती मंत्री ने व्यक्तित्व विकास एवं संस्कार सृजन सत्र में युग प्रवर्तक श्री नंदकिशोर शारदा प्रदत्त बुद्धि-विवेक योग साधना पद्धति के माध्यम से सकारात्मक चिंतन, आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों एवं जीवन में संस्कारों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया गया। मणिदीप अध्यात्म परिवार सदस्य किशन भाटी ने योग के महत्व के बारे में बताया। वक्ताओं ने कहा कि सेवा, शिक्षा और संस्कार ही सशक्त समाज की वास्तविक आधारशिला हैं।

चतुर्थ महिला स्वरोजगार प्रोत्साहन योजना कार्यक्रम के अंतर्गत बालोतरा की निशा ब्यूटी पार्लर मेकओवर संचालिका निशा नितिन दवे ने समाज सेवा की प्रेरणादायी घोषणा करते हुए आर्थिक रूप से आवश्यकता वाले परिवारों की बेटियों के विवाह अवसर पर निःशुल्क ब्राइडल मेकअप एवं सौंदर्य सेवाएं उपलब्ध कराने का संकल्प व्यक्त किया।

पंचम महिला स्वावलंबी प्रोत्साहन कार्यक्रम में मणिद्वीप अध्यात्म परिवार द्वारा महिला स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य के तहत जो महिलाएं या युवतियां सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार शुरू करना चाहती हैं, उनके प्रशिक्षण का शुल्क परिवार द्वारा वहन किया जाएगा। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर पात्र एवं आवश्यकता अनुसार सिलाई मशीन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में नैनमल विजया देवी तातेड, अशोक भगवती निकेता मानधना, परमेश्वर वैष्णव, पारस गोटी, समाजबंधुओं, विद्यार्थियों एवं परिवारजनों की उपस्थिति रही।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button