बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नाकोड़ा तीर्थ में ICAI पदाधिकारियों का स्वागत, नवीनतम प्रावधानों की दी जानकारी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। बालोतरा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सीपीई चैप्टर द्वारा द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के पदाधिकारियों एवं केंद्रीय समिति सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

सीए ओमप्रकाश बांठिया ने बताया कि ऐतिहासिक नाकोड़ा तीर्थ में इंस्टीट्यूट की केंद्रीय समिति के सदस्यों ने मूलनायक श्री पार्श्वनाथ भगवान एवं अधिष्ठायक श्री नाकोड़ा भैरव देव के दर्शन कर राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं चहुंमुखी विकास की कामना की।

बालोतरा सीपीई चैप्टर के संयोजक नीरज गोयल के नेतृत्व में स्थानीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने ICAI की सीपीई कमेटी के माननीय सदस्य सीए सतीश गुप्ता, वूमेन मेंबर ऑफ एक्सीलेंस कमेटी एवं सब्सटेंशियल रिपोर्टिंग स्टैंडर्ड बोर्ड की चेयरपर्सन सीए प्रीति सावला सहित अन्य समिति सदस्यों तथा जोधपुर चैप्टर के महिपाल राठी का भावभीना स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान सीए प्रीति सावला एवं सीए सतीश गुप्ता ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से जुड़े नवीनतम प्रावधानों, पेशेगत बदलावों एवं संस्थान की नई पहल की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने सदस्यों को पेशेवर दक्षता एवं गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर अपडेट रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर बालोतरा सीपीई चैप्टर के पूर्व संयोजक जुगराज वडेरा, पवन गर्ग, अशोक बंसल, संजय सिंघल, हसमुख गोगड़, सविता चौधरी सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button