बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जोजरी, लूनी और बांडी नदी प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित SIT टीम ने किया बालोतरा दौरा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, राजस्थान। जोजरी, लूनी और बांडी नदी प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने शनिवार को बालोतरा का दौरा किया। टीम ने क्षेत्र में संचालित कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (CETP) की कार्यप्रणाली का निरीक्षण कर प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।

डीआईजी देवेंद्र कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पहुंची SIT टीम ने बिठूजा एवं बालोतरा स्थित CETP प्लांट का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने प्लांट इंजीनियरों और अधिकारियों से उपचार प्रक्रिया, अपशिष्ट जल प्रबंधन तथा पर्यावरणीय मानकों के पालन के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान बालोतरा पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार, कमांडेंट RAC प्रथम पंकज यादव, डीएसपी अनिल पुरोहित सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

SIT टीम ने प्लांट की तकनीकी व्यवस्था, अपशिष्ट जल शोधन क्षमता तथा प्रदूषण नियंत्रण उपायों की गहन समीक्षा की। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नदी प्रदूषण को लेकर दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह निरीक्षण किया गया है, ताकि क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले प्रदूषित जल के प्रभाव का आकलन किया जा सके।

गौरतलब है कि जोजरी, लूनी और बांडी नदी में प्रदूषण को लेकर लंबे समय से पर्यावरणीय चिंताएं उठती रही हैं। इसी संदर्भ में गठित SIT द्वारा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों और उपचार संयंत्रों का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा रहा है। टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button