उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़रोज़गार

बस्ती में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड देगा निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण, 225 युवाओं को मिलेगा लाभ

बस्त से वेदान्त सिंह

बस्ती, 05 जून 2026। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत जनपद बस्ती में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 225 लाभार्थियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाना है।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे ने बताया कि सामान्य वर्ग के 75 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें ब्यूटी पार्लर, फल प्रसंस्करण (फल प्रशोधन) और दर्जी ट्रेड में 25-25 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। वहीं एससीएसपी वर्ग के 150 लाभार्थियों को प्रशिक्षण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें दर्जी ट्रेड के लिए 75, ब्यूटी पार्लर के लिए 50 तथा फल प्रसंस्करण के लिए 25 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध प्रशिक्षण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रशिक्षण का संचालन मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र, बस्ती द्वारा किया जाएगा। योजना के तहत एक परिवार से केवल एक सदस्य का चयन किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया में दिव्यांगजन, बीपीएल परिवारों के सदस्य तथा महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। केवल ग्रामीण क्षेत्रों एवं उन नगर पंचायतों के निवासी आवेदन करने के पात्र होंगे, जिनकी जनसंख्या वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार 25 हजार से अधिक नहीं है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है।

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों का स्कोर कार्ड के आधार पर मूल्यांकन कर बैचवार चयन किया जाएगा।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के मोबाइल नंबर 9580503136 एवं 9044610496 पर संपर्क कर सकते हैं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button