LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
पन्ना पुलिस की सजगता से बैंकों में रैकी करने वाली कड़िया सांसी गैंग की 02 शातिर महिलाओं को घटना के पूर्व किया गया गिरफ्तार

*लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*पन्ना पुलिस की सजगता से बैंकों में रैकी करने वाली कड़िया सांसी गैंग की 02 शातिर महिलाओं को घटना के पूर्व किया गया गिरफ्तार*,
सतना एवं उमरिया जिले की घटनाओं का हुआ खुलासा।*
*उक्त आरोपी देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया परिसर में चोरी एवं बैग लिफ्टिंग की घटना को अंजाम देने की फिराक में थीं।*
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा आसपास के जिलों में बैंकों के अंदर एवं बाहर बैंक लिफ्टिंग तथा बैंक से राशि निकाल कर जाने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाकर चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों की बैंक शाखाओं पर विशेष निगरानी रखने , शाखा प्रबंधक एवं बैंक स्टॉफ से समन्वय स्थापित कर उन्हें ऐसी घटनाओं के प्रति जागरूक करने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देशों के पालन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों की बैंक शाखाओं में लगातार निगरानी रखी जा रही थी।इसीक्रम में थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर उनि. संतोष सिंह यादव के नेतृत्व मे देवेन्द्रनगर पुलिस टीम को भ्रमण के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, देवेन्द्रनगर परिसर में दो महिलाएं संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दिए जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दोनों महिलाओं को पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया।
पूछताछ के दौरान महिलाओं ने अपने नाम-पते बताये एवं कड़िया सांसी, जिला राजगढ़ (मध्यप्रदेश) के निवासी होना बताए। संदेह के आधार पर उनके फोटोग्राफ एवं अन्य विवरण आसपास के जिलों में साझा किए गए। प्राप्त जानकारी एवं सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त महिलाओं की पहचान सतना एवं उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में बैंकों में रैकी कर बैंक से पैसे निकालने वाले व्यक्तियों का पीछा कर उनके बैग से नकदी चोरी करने वाली महिला गैंग के सदस्यों के रूप में हुई।
प्रारंभिक जांच एवं उपलब्ध फोटो/हुलिया के आधार पर उक्त महिलाओं की संलिप्तता निम्न घटनाओं में पाई गई—
1. थाना कोतवाली, जिला सतना के अपराध क्रमांक 77/2026 में लगभग ₹77,000/- की चोरी की घटना।
2. थाना कोतवाली, जिला उमरिया के अपराध क्रमांक 146/2026 में लगभग ₹60,000/- की चोरी की घटना।
पूछताछ उपरांत उक्त आरोपियों के संबंध में संबंधित पुलिस इकाइयों को सूचना प्रदान की गई। तत्पश्चात सतना पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी* :
1. मंजू सिसोदिया, पति राजेश सिसोदिया, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी कड़िया सांसी, जिला राजगढ़ (म.प्र.)।
2. अंबिका सिसोदिया, पति सिकंदर सिसोदिया, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी कड़िया सांसी, जिला राजगढ़ (म.प्र.)।
*सराहनीय योगदान-* थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. सन्तोष सिंह यादव, सउनि सज्जन सिंह, प्र.आर. अशोक बागरी, शंकर सिंह बुन्देला, शिवस्वरूप तिवारी, धीरेन्द सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, आर. बृजेन्द्र रैकवार का एवं बैंक कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।

Subscribe to my channel


