*88000 रुपये की ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*दिनांक: 31 मई 2026*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष पलिया के नेतृत्व में थाना पलिया पुलिस टीम द्वारा 22.50 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 88,000 रुपये है। अभियुक्त को गिरफ्तारी के आधार पर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
* बलराम सिंह पुत्र रामभरत निवासी मोहल्ला रंगरेजान तृतीय, कस्बा एवं थाना पलिया, जनपद खीरी