उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

द मेडिसिटी हॉस्पिटल, रुद्रपुर ने भ्रामक सोशल मीडिया पर चलने वाली खबरों का किया खंडन, इस संबंध में दिया अपना आधिकारिक स्पष्टीकरण

The Medicity Hospital, Rudrapur denies misleading news circulating on social media and issues official clarification in this regard

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर …हाल ही में मीडिया और सोशल मीडिया पर द मेडिसिटी हॉस्पिटल, रुद्रपुर के विषय में चल रही कुछ भ्रामक खबरों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। स्थानीय स्तर पर ऐसी अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि रुद्रपुर का यह प्रमुख अस्पताल बंद हो रहा है या पूरी तरह बिक कर समाप्त हो रहा है। हम ऐसी सभी भ्रामक जानकारियों का पूरी तरह से खंडन करते हैं।

वास्तविक और आधिकारिक स्थिति निम्नलिखित है:

 

अस्पताल बंद नहीं हुआ है द मेडिसिटी हॉस्पिटल (वी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड) पहले की तरह ही पूरी मजबूती के साथ रुद्रपुर में संचालित रहेगा। अस्पताल का ढांचा, नाम और मरीजों के प्रति इसकी प्रतिबद्धता वैसी ही बनी रहेगी ।

पार्क ग्रुप के साथ रणनीतिक जुड़ाव उत्तर भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन, पार्क मेडी वर्ल्ड लिमिटेड (पार्क ग्रुप) ने इस अस्पताल में रणनीतिक निवेश (Strategic Acquisition) किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य अस्पताल को बंद करना नहीं, बल्कि इसे और अधिक आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाना है।

नया एडवांस इंफ्रास्ट्रक्चर और सुपर स्पेशियलिटी विभाग पार्क ग्रुप के इस अस्पताल से जुड़ने के बाद, यहाँ चिकित्सा सुविधाओं का भारी विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही अस्पताल में 200 बैड से 350 बैड किया जायेगा तथा कई नए और एडवांस विभाग शुरू किए जाएंगे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

लिवर ट्रांसप्लांट (Liver Transplant) एवं ऑर्गन ट्रांसप्लांट सुविधाएं।

किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) |

एडवांस कैंसर केयर और ऑन्कोलॉजी विभाग (Oncology Department) |

रेडियेशन थेरेपी (Radiation Therapy) 1

स्टेम सेल थेरेपी (Stem & Cell Therapy) और जीन थेरेपी।

एडवांस कार्डियक और न्यूरो सर्जरी इंफ्रास्ट्रक्चर ।

इस रणनीतिक विस्तार से द मडिसिटी अस्पताल की क्षमता और बेहतर होगी, जिससे रुद्रपुर और पूरे कुमाऊं क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली-एनसीआर या बड़े शहरों की ओर नहीं भागना पड़ेगा ।

 

हम सभी मीडिया बंधुओं से सादर अनुरोध करते हैं कि जनहित को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार की नकारात्मक अफवाह को स्थान न दें और इस सकारात्मक व आधिकारिक पक्ष को अपने सम्मानित मीडिया माध्यमों से जनता तक पहुँचाने में हमारा सहयोग करें।

(निदेशक)

द मेडिसिटी हॉस्पिटल

रुद्रपुर, उत्तराखंड

Anita Pal

Related Articles

Back to top button