अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

पुलिस की नजर में सड़क दुर्घटना जबकि परिजनों ने कराया हत्या का मामला दर्ज

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

टपूकड़ा। खुशखेड़ा थाना पुलिस ने जिस व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल होने से मौत होना बताया उसके परिजनों ने हत्या होना बताया। मृतक भगवत दयाल पुत्र रामकिशन यादव निवासी जोखावास की पत्नी ममता ने लिखित शिकायत दी है की 14 मई की सुबह 11:00 बजे भगवत दयाल अपने दोस्त आदि पुत्र अनिल के घर से निकला था उसी दिन दोपहर बाद 3:50 पर भगवत ने फोन कर बताया कि वह अपने दोस्त के घर पटौदी जा रहे हैं पार्टी करने के लिए उसी रात 10:13 पर खुशखेड़ा थाने से फोन आया कि तुम्हारा पति भगवत दयाल गंभीर हालत में बी एस एस हॉस्पिटल में है तुरंत आ जाओ तो ममता अपने देवर गोविंद पुत्र रामकिशन के साथ बी एस एस हॉस्पिटल खुशखेड़ा पहुंची भगवत की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रेफर करवा पुष्पांजलि हॉस्पिटल रेवाड़ी ले गए अगली सुबह गोविंद ने ममता को बताया की भागवत ने रास्ते में बताया कि आदि और उसके दोस्त ने उसे मारा है और बी एस एस में किसी नसीम नाम के आदमी ने उसे भर्ती कराया था पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर टपूकड़ा सी एच सी की मोरचरी में रखवाया 21 मई को बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया गया थानाधिकारी संजय सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है मृत्यु के वास्तविक कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा जबकि परिजनों का कहना है कि हमने नाम जद रिपोर्ट दे दी है फिर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही.

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button