LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

देवेन्द्रनगर थाना अन्तर्गत दर्ज गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर की गई वैधानिक कार्यवाही

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

* *देवेन्द्रनगर थाना अन्तर्गत दर्ज गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर की गई वैधानिक कार्यवाही*

पूर्व में एक आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जबकि दूसरे फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इसीक्रम में थाना देवेन्द्रनगर में दर्ज अपराध क्रमांक 101/2026, धारा 137(2), 65(1), 64(2)(M), 87, 142 बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण में आरोपी सुमित साहू को पूर्व में राजकोट, गुजरात से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया था।

उक्त प्रकरण में दूसरा आरोपी रामचरण साहू घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 15/05/2026 को आरोपी रामचरण साहू को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

पन्ना पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

सराहनीय योगदान: उक्त कार्यवाही में थाना देवेन्द्रनगर पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button