LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के 12 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामग्री बरामद

 

रिपोर्ट – डॉ. संजय पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर – 7376326175

उत्तर प्रदेश पुलिस के जनपद खीरी में साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय साइबर ठगी गिरोह के 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में सिम कार्ड, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक, आयुष्मान कार्ड, फिंगर प्रिंट रीडर डिवाइस समेत साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई है। साथ ही 61 हजार रुपये नगद और एक कार भी सीज की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस ने 15 मई 2026 को खमरिया क्षेत्र के एक मकान पर छापेमारी कर गिरोह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह गांव के गरीब और भोले-भाले लोगों को आयुष्मान कार्ड और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनके दस्तावेज हासिल करता था। इसके बाद उनके नाम पर बैंक खाते और ऑनलाइन वॉलेट खुलवाकर उन्हें बिग विनर और अन्य बेटिंग एप्स से जोड़ दिया जाता था। इन खातों में देशभर के साइबर फ्रॉड का पैसा ट्रांसफर किया जाता था और आरोपी इसके बदले कमीशन लेते थे।

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने अनिल वर्मा, सर्वेश कुमार, राहुल राज, दीपक कुमार, अमित रंजन, संजय कुमार, हरीश कुमार, अमर सिंह, शिवम पाण्डेय, हरीश कुमार गौतम, कपिल और अवधेश को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम खीरी में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बरामद सामग्री

पुलिस ने आरोपियों के पास से 1494 सिम कार्ड, 112 आयुष्मान कार्ड, 27 एंड्रायड मोबाइल फोन, 26 एटीएम/डेबिट/क्रेडिट कार्ड, फिंगर प्रिंट रीडर डिवाइस, पासबुक, चेकबुक, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा 61 हजार रुपये नकद और एक होंडा अमेज कार को भी जब्त किया गया है।

पुलिस टीम

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक हेमन्त कुमार राय, निरीक्षक देवेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक आशीष सहरावत, उपनिरीक्षक सुनील पवार, आरक्षी राहुल चौधरी एवं आरक्षी मयंक वर्मा की अहम भूमिका रही।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button