अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानशिक्षा

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) उपशाखा किशनगढ़ बास के चुनाव संपन्न

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) उप शाखा किशनगढ़ बास के चुनाव गजानंद गार्डन किशनगढ़ बास में संपन्न हुए।निर्वाचन अधिकारी सुखीराम प्रधानाचार्य,चुनाव पर्यवेक्षक बलराज निभोरिया, सह निर्वाचन अधिकारी बनवारी लाल रहे। निर्वाचन अधिकारी सुखीराम ने बताया कि समस्त पदों पर सर्व सहमति से निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद पर बलवंत सिंह, सभा अध्यक्ष हुकम चंद चोपड़ा, सचिव जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुंडारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामनिवास, वरिष्ठ उपसभाध्यक्ष सतीश कुमार ,संरक्षक पप्पू सिंह शेखावत, उपसंरक्षक लेखराम ,कोषाध्यक्ष अनिल कुमार छिछोलिया, कार्यालय मंत्री वसंत कुमार, सह कोषाध्यक्ष रामबाबू, महिला मंत्री सुनीता देवी, महिला उपाध्यक्ष किरण हिंगोनिया,जिला महासमिति के लिए टिंकू कुमार,भगवान सहाय बैरवा,कैलाश लबानिया निर्वाचित हुए।निर्वाचन अधिकारी ने समस्त निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन की रीति नीति से अगवत कराया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से शिक्षक ,छात्र हित में सभी को साथ लेकर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कालूराम लबाणिया, श्री चंद जाटव, जिला कोषाध्यक्ष हरिप्रसाद,जिलामंत्री हरिराम मीणा ,दिनेश कुमार, मदन लाल बागड़ी, लेख राम, रघुवीर सिंह ,अखिलेश अटल, सतीश चंद, मोना कुमारी, पवन कुमार, गुलाबचंद रोशन लाल, किशोर कुमार,गौरव मीना, मदन बागड़ी सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button