बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

WE Are Foundation द्वारा समर कैंप का पोस्टर विमोचन, 15 मई से होगा शुभारंभ

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

WE Are Foundation (Trust) के तत्वावधान में आयोजित होने वाले “स्किलफुल स्कॉलर्स लर्निंग हब” समर कैंप का प्रथम पोस्टर विमोचन आज Dr. Kanhaiyalal द्वारा किया गया। इस अवसर पर Vijay Swami, Alka Pareek एवं Chitra Verma मेघराज जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

फाउंडेशन की फाउंडर, डायरेक्टर एवं चेयरमैन Archana Saxena Goyal ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समर कैंप 15 मई से प्रारंभ होगा, जबकि इसके लिए रजिस्ट्रेशन 20 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक अभिभावक एवं प्रतिभागी दिए गए मोबाइल नंबरों 9374752058, 8112258524 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

यह 15 दिवसीय समर कैंप प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कैंप में भाग लेने के लिए मात्र ₹350/- रजिस्ट्रेशन शुल्क निर्धारित किया गया है।

समर कैंप में बच्चों एवं प्रतिभागियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के कोर्स एवं गतिविधियां शामिल की गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से—

– डांसिंग क्लासेस (छोटे बच्चों के लिए विशेष)

– 15 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए डांस क्लासेस

– बॉयज एवं गर्ल्स दोनों के लिए ओपन कैंप

– मेहंदी क्लासेस (आकर्षक डिजाइन सीखने का अवसर)

– आर्ट एंड क्राफ्ट क्लासेस

– वेस्ट मटेरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाना (Best Out of Waste)

– 15 दिनों का बेसिक पार्लर ट्रेनिंग (ब्यूटी एवं स्किन केयर)

– पर्सनैलिटी डेवलपमेंट (कम्युनिकेशन एवं आत्मविश्वास विकास)

– फन एक्टिविटीज एवं गेम्स

कैंप के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

यह समर कैंप सुदर्शन नगर, पवनपुरी, नागणेची मंदिर के पास, वल्लभ गार्डन रोड, ND क्लासेस में आयोजित होगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सराहनीय पहल बताया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button