उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासंतकबीर नगरस्वास्थ्य

खलीलाबाद में योग समिति की बैठक सम्पन्न, एक्यूप्रेशर चिकित्सा पर दिया गया मार्गदर्शन

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

 

संतकबीर नगर। आज सायंकाल 4:30 बजे खलीलाबाद में पतंजलि योग समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला प्रभारी हनुमंत कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस दौरान राज्य प्रभारी दुर्गेश योगी ने संगठन को मजबूत करने एवं योग के व्यापक प्रसार हेतु आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए।

उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा गांव-गांव में जागरूकता बढ़ानी होगी। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर भारत स्वाभिमान समिति बस्ती के महामंत्री डॉ. नवीन सिंह ने उपस्थित लोगों को एक्यूप्रेशर चिकित्सा के लाभ एवं उसके व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पद्धति सरल, सुरक्षित और प्रभावी है, जिसे अपनाकर व्यक्ति कई सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से राहत पा सकता है।

बैठक में पैट्रन सदस्य राज रतन सेन सिंह, कोषाध्यक्ष बी.एन. सिंह, पुरुषोत्तम यादव, मोहिनी, जया गौड़, बीना सिंह, प्रभाकर नाथ सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के उपरांत सभी सदस्य गोरखपुर जनपद के ग्राम परमेश्वरपुर, भीटी रावत में जिला प्रभारी स्वर्गीय जितेंद्र शुक्ल के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रस्थान कर गए।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button