उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
नगर पालिका के पांच मनोनीत सदस्यों को दिलायी शपथ:लाभार्थियों में प्रमाण-पत्र वितरित

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती (वेदांत टाइम्स/बस्ती टाइम्स 24)। गुरूवार को नगर पालिका परिषद बस्ती के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित 5 सभासदों को उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक ने शपथ दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने किया।
मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि नये 5 सदस्यों के शपथ ग्रहण से विकास कार्यो में और तेजी आयेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता सामग्री के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नेहा वर्मा ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प दोहराया। कहा कि नये सभासदों के जुड़ने से कार्य में और सहजता आयेगी।
वरिष्ठ भाजपा नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि 5 मनोनीत सभासद प्रमोद कुमार कन्नौजिया, अश्वनी श्रीवास्तव, अमरनाथ चौरसिया और मृदुला शुक्ला नगर पालिका क्षेत्र के विकास में अपना योगदान देंगे।
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने कहा कि निश्चित रूप से 5 नये सभासदों के आने से कार्य में और गति आयेगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद जगदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार पाण्डेय, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता, जीवन चौधरी, इन्द्रावती देवी, अमरावती देवी, रवि पासवान, महेन्द्र सोनकर, मो. आमिर, मु0 अयूब, शोभी सोनकर के साथ ही , कर निर्धारण अधिकारी उदय भान, जयराम, अर्पित निगम, अर्चना कुमारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चन्द्र यादव, लिपिक गणेश सिंह, सदर राजीव शंकर श्रीवास्तव, शुभम शेखर यादव, अजय तिवारी, अभिषेक सिंह, अमित कुमार शुक्ला के साथ ही अनेक जन प्रतिनिधि, पूर्व सभासद आदि उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


