*थाना मितौली पुलिस द्वारा विभिन्न चोरी की घटनाओं में वांछित 03 नफर अभियुक्तों को चोरी के माल व अवैध तमंचा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया*
पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मितौली केनेतृत्व में आज दिनांक 08.04.2026 को थाना मितौली पुलिस द्वारा, कस्बा मितौली व चौकी क्षेत्र कस्ता थाना मितौली जनपद खीरी में चोरी की घटना से संबंधित मु0अ0सं0- 05/26 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस व मु0अ0स0 51/26 धारा 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस व मु0अ0स0 54/26 305(ए)/331(4)/317(2) बीएनएस से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तगण 1. रामलखन पुत्र चेतराम निवासी ढखिया जाट थाना मितौली जनपद खीरी 2. हेमराज पुत्र महावीर पासी निवासी कानाखेड़ा थाना मितौली जनपद खीरी 3. भाऊ उर्फ रामासरे निवासी ढकिया जाट थाना मितौली जनपद लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार किया गया, जिनकी निशादेही पर चोरी किया गया माल 01 अदद गैस सिलेन्डर व चोरी से प्राप्त नगद रूपये 9800 बरामद किया गया तथा अभियुक्त रामलखन के पास से एक अदद देशी बन्दूक 12 बोर व एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा अभियुक्त हेमराज से एक अदद तमंचा 12 बोर व अदद जिन्दा कारतूश 12 बोर व अभियुक्त भाऊ उर्फ रामासरे के पास से एक अदद तमचां 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय भेजा गया।
01 अदद गैस सिलेन्डर व चोरी से प्राप्त नगद रूपये 9800 बरामद, एक अदद देशी बन्दूक 12 बोर व एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, एक अदद तमंचा 12 बोर व अदद जिन्दा कारतूश 12 बोर व
अभियुक्त भाऊ उर्फ रामासरे के पास से एक अदद तमचां 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह 2.उ0नि0 जयकृष्ण तिवारी 3.हे0का0 करुणेश वर्मा 4.हे0का0 राजेश मिश्रा 5.हे0का0 संतराम 6.हे0का0 होरीलाल 7.का0 दीपक कुमार 8.का0 सुगम कुमार 9.का0 तरुण कुमार 10.का0 अंकित हुड्डा 11.का0 चमन कुमार