ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

कमलनाथ के वचन अनुसार कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हर बहन को 1500 रुपये और 500 में गैस सिलिंडर देंगे – जयवर्धन

शिवराज जी को 18 साल में महिलाओं की याद आई उसमें भी इतनी पेचीदगियां कि लाखों महिलाएं हो रहीं परेशान

(जिला ब्यूरो : – विकास अन्नोटिया) 

गुना। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस द्वारा तैयार की गई नारी सम्मान योजना का गुना में औपचारिक ऐलान कर दिया जयवर्धन सिंह ने तंज कसा है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नीचे से जमीन खिसक रही है, इसलिए वह लाडली बहना योजना लेकर आए हैं। कांग्रेस महिलाओं के सम्मान का पूरा ध्यान रखेगी और अगर प्रदेश में पार्टी की सरकार बनती है तो सभी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए नगद और घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपए में दिया जाएगा।

नारी सम्मान योजना का शुभारंभ मंगलवार को ही मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में किया है। पार्टी नारी सम्मान योजना को अपने वचन पत्र में शामिल कर रही है। योजना से जुड़ी तमाम जानकारी देने आए राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता स्वदेश शर्मा, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर प्रतिभा रघुवंशी ने भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई लाडली बहना योजना को महिलाओं के साथ छलावा बताया है। योजना का लाभ लेने के लिए जिस तरह महिलाओं को परेशानी हुई, उसका जिक्र किया गया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर प्रतिभा रघुवंशी ने आरोप लगाया कि लाडली बहना योजना की प्रक्रिया को इतना पेंचीदा बना दिया गया कि अधिकांश महिलाएं इससे वंचित हो गईं। उन्होंने महंगाई का सीधे सामना करने वालीं महिलाओं के प्रति सहानुभूति जताते हुए नारी सम्मान योजना को लाडली बहना योजना से बेहतर बताया। रघुवंशी ने मध्यप्रदेश में 15 महीने ही काम कर पाने वाली कमलनाथ सरकार की सराहना करते हुए बताया कि इस छोटे से कार्यकाल में भी कमलनाथ ने महिलाओं के हित में सर्वाधिक काम किए थे। उधर पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने यूपीए और केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए गैस सिलेंडर सहित महंगाई के अनुपात पर चिंता जताई। जयवर्धन सिंह ने कहाकि शिवराज सिंह चौहान प्रदेश में सबसे लम्बे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन उन्हें 18 साल बाद महिलाओं की याद आई है। उन्होंने लाडली बहना योजना की खामियां गिनाते हुए बताया कि 18 से 23 साल आयु तक की महिलाओं को वंचित कर दिया गया है। इसी तरह विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को केवप 400 रुपए का टॉपअप दिया गया है। जयवर्धन सिंह ने बताया कि नारी सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं को लाभ मिलेगा, चाहे वह पहले से किसी योजना के तहत लाभान्वित हो रही हैं। राघौगढ़ विधायक ने खासतौर पर सहरिया समाज की महिलाओं का जिक्र किया। जिन्हें साल 2014 में यूपीए सरकार ने पोषण भत्ता के रूप में एक हजार रुपए मासिक देना शुरु किया था। उन्होंने बताया कि लाडली बहना में इन महिलाओं को लाभ से वंचित किया गया है। जबकि कमलनाथ सरकार सहरिया महिलाओं को भी अतिरिक्त 1500 रुपए मासिक देगी। जयवर्धन ने रीवा में दिए गए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के किसानों की आय बढऩे संबंधी बयान पर चुटकी ली। उनके मुताबिक मोदी सरकार में किसानों की आय नहीं बल्कि लागत बढ़ी है। किसानों की पीड़ा यह है कि खेत में फसल खड़ी रहने के बाद गेहूं महंगा रहता है और जब वह मंडियों में पहुंचता है तो लागत गिर जाती है। राघौगढ़ विधायक के मुताबिक भाजपा सरकार ने किसानों का सिर्फ शोषण किया है। इस अवसर पर जिलाध्यक्षद्वय मेहरबान सिंह, हरिशंकर विजयवर्गीय, नुरुलहसन नूर, विश्वनाथ तिवारी, केएल अग्रवाल, सुमेर सिंह गढ़ा,महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा यादव, उषा विजयवर्गीय, बिंदूसिंह, गोपाल शर्मा, दीपेश पाटनी, हर्ष मेर सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Vikas Annotiya

Beauro Chief District - Guna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button