LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
अन्नपूर्णा रसोई पर चोरों का हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
खैरथल-तिजारा, भिवाड़ी।
अन्नपूर्णा रसोई पर चोरों का हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल।
भिवाड़ी के हाउसिंग बोर्ड स्थित गणपति मॉल के सामने संचालित श्री अन्नपूर्णा रसोई में बीती रात चोरी की वारदात ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी।
अज्ञात चोरों ने देर रात खिड़की की लोहे की जाली तोड़कर गल्ले में रखी लगभग ₹3500 की नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
घटना पुलिस चौकी के सामने होने के बावजूद घटित हुई, जिससे गश्त और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे पूछ रहे हैं कि “अपराधियों में डर और आमजन में विश्वास” का दावा आखिर जमीनी हकीकत में क्यों नजर नहीं आता।
घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब देखना यह है कि चोर कब तक कानून के शिकंजे में आते हैं।

Subscribe to my channel


