जम्मू कश्मीरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़
विश्व शांति हेतु जम्मू में दिव्य अनुष्ठान संपन्न

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार
जम्मू, 2 अप्रैल 2026:
विश्व शांति और जनकल्याण की भावना को समर्पित एक दिव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन जम्मू स्थित रणवीरेश्वर मंदिर में श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन की जानकारी समाजसेवी सनी कपाही (सोशल वर्कर, बाल संस्कार सेवक एवं राज्य संयोजक – मीडिया) द्वारा मीडिया के माध्यम से साझा की गई।
इस विशेष अनुष्ठान में श्री भुवनेश्वरी माता भूकंप शांति यंत्र पूजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति की स्थापना करना और प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर भूकंप, के प्रभाव को कम करने हेतु प्रार्थना करना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चला, जिसमें गुरुपीठ से आई विद्वान टीम ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आस्था प्रकट की।
मुख्य सहयोगी रहे:
पंडित श्री विनोद राणे जी
चौधरी सर
प्रकाश राज माने जी
अतिशी सूरी जी
सनी कपाही (राज्य संयोजक – मीडिया एवं बाल संस्कार सेवक)
इस अवसर पर सनी कपाही ने बताया कि इस प्रकार के दिव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन आदरणीय नितीनभाऊ मोरे जी के मार्गदर्शन में निरंतर आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य संपूर्ण विश्व के कल्याण और शांति की स्थापना करना है।
👉 कार्यक्रम के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला तथा सभी ने विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।

Subscribe to my channel


