LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी में मंगलसूत्र चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 महिलाएं गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय (स्टेट हेड, उत्तर प्रदेश)

मोबाइल: 7376326175

लखीमपुर खीरी | 02 अप्रैल 2026

जनपद खीरी की थाना शारदानगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलसूत्र चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने इस मामले में शामिल 5 महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया मंगलसूत्र भी बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल की गई। अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, 31 मार्च 2026 को कस्बा शारदानगर स्थित बालाजी मंदिर में एक महिला का मंगलसूत्र चोरी हो गया था। इस संबंध में वादी पवन कुमार निवासी बरसोला कलां, थाना तिकुनियां द्वारा दर्ज कराई गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 1 अप्रैल को ही घटना का खुलासा कर दिया।

गिरफ्तार की गई सभी महिलाएं सीतापुर जनपद की निवासी हैं और इनके खिलाफ लखनऊ, सीतापुर व हरदोई समेत कई जिलों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह सक्रिय रूप से मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाता था।

गिरफ्तार अभियुक्ताएं:

शैलकुमारी, रेखा उर्फ संध्या, फुर्तीला उर्फ कमला देवी, रूबी और मोहिनी।

बरामदगी:

अभियुक्ताओं के पास से एक पीली धातु का तीन ठप्पे वाला मंगलसूत्र बरामद किया गया है।

पुलिस टीम:

इस सफलता में थानाध्यक्ष बृजमोहन, उपनिरीक्षक इन्साफ अली, उपनिरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक मोनिका यादव, कांस्टेबल अरुण कुमार और महिला कांस्टेबल सीमा पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने सभी अभियुक्ताओं के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button