देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
आचार्य भिक्षु का 267वाँ अभिनिष्क्रमण दिवस – आध्यात्मिक चेतना दिवस का हुआ आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल- 29 मार्च 2026
युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासनश्री साध्वी श्री सत्यप्रभा जी के सानिध्य में आचार्य भिक्षु का 267 वाँ अभिनिष्क्रमण दिवस, आध्यात्मिक चेतना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
शासनश्री साध्वी श्री सत्यप्रभा जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया की आज के दिन आचार्य भिक्षु ने अभिनिष्क्रमण किया था। आचार्य रघुनाथ जी से अलग होने मुख्य ध्येय अचार शुद्धि, भगवान महावीर की आगम का वाणी पालन करना। राजनगर की घटना साथ ही तेरापंथ स्थापना तक विस्तार से उल्लेख किया। आपने धर्म के विकास मे योगदान देने का आवन किया। कार्यक्रम साध्वी श्री ध्यानप्रभा जी एवं साध्वी श्री श्रुतप्रभा जी भी प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। एवं महासभा के अंचलिक प्रभारी गौतमचन्द सालेचा, सिवाँची मालाणी संस्थान के निर्वतमान अध्यक्ष डूंगरचन्द सालेचा, ज्ञानशाला प्रशिक्षक पुष्पा देवी बुरड़, पुष्पादेवी सालेचा ने अपने विचारो की अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम मे महासभा कार्यकारिणी सदस्य पुष्पराज कोठरी, सभा उपाध्यक्ष बाबुलाल बुरड़ सहित कई सदस्य उपस्थिति थे ।

Subscribe to my channel


